गिले-शिकवे भूल चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप, बताया कब होगी मुलाकात, किस मुद्दे पर होगी चर्चा

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन की वजह से हमारे सोयाबीन के किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। हमने टैरिफ लगाकर काफी कमाई है और हम इस कमाई का थोड़ा हिस्सा लेने और अपने किसानों की मदद करने जा रहे हैं।

Trump to meet Jinping: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने (स्थानीय समयानुसार) बुधवार को कहा कि वह अगले चार सप्ताह में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मिलेंगे। ट्रंप ने बताया कि जिनपिंग के साथ मुलाकात में वह सोयाबीन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन की वजह से हमारे सोयाबीन के किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। हमने टैरिफ लगाकर काफी कमाई है और हम इस कमाई का थोड़ा हिस्सा लेने और अपने किसानों की मदद करने जा रहे हैं।

xi jinping

जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप। तस्वीर-AP

जिनपिंग के साथ सोयाबीन पर प्रमुखता से चर्चा होगी-ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि 'हम अपने किसानों को मुश्किल घड़ी में ऐसे नहीं छोड़ सकते। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि बाइडेन ने चीन के साथ कोई डील नहीं किया। ट्रंप ने आगे कहा कि बाइडेन को यह पूछना चाहिए था कि चीन हमारे कृषि उत्पादों खासकर सोयाबीन को कब खरीदने जा रहा है। यह सब बहुत जल्दी होने जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर वह अगले चार सप्ताह में चीन के राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। इस मुलाकात में सोयाबीन पर प्रमुखता से चर्चा होगी।

End of Feed