होर्मुज संकट के बीच US का नया दांव, समुद्र में फंसे ईरानी तेल को खरीदने की दी मंजूरी; चीन की सस्ती खरीद पर वार

ट्रंप प्रशासन अब तक करीब 440 मिलियन बैरल अतिरिक्त तेल वैश्विक बाजार में लाने की दिशा में काम कर चुका है। अमेरिका की ऊर्जा नीतियों ने घरेलू उत्पादन को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचाया है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिली है।

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने एक बड़ा दांव चला है। अमेरिका ने ईरान के उन तेलों को खरीदने की अनुमति दे दी है, जो समुद्र में फंसे हैं। अमेरिका के फैसले से दो बड़े असर होंगे। पहला ईरान को तेल अन्य देश खरीद सकेंगे, दूसरी चीन को मिल रहे सस्ते तेल पर अमेरिका रोक लगा सकेगा। हालांकि इससे ईरान को सीधा फायदा होगा, जो इस समय अमेरिका के साथ ही जंग में है।

End of Feed