फारस की खाड़ी में US के तेल टैंकर पर ईरान का संदिग्ध हमला, 1 की मौत, विस्फोट के बाद जहाजों में लगी आग

समझा जा रहा है कि तेल टैकरों पर ये हमला ईरान की तरफ से किया गया। तेल टैंकरों पर इस हमले के बाद इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। हमले में यूएस के टैंकर 'सेफसी विष्णु' को निशाना बनाया गया है।

US tanker attacked: फारस की खाड़ी में बसरा के दक्षिणी इलाके में बुधवार को दो तेल टैंकरों पर हमला हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तेल टैंकरों पर हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। समझा जा रहा है कि तेल टैकरों पर ये हमला ईरान की तरफ से किया गया। तेल टैंकरों पर इस हमले के बाद इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। हमले में यूएस के टैंकर 'सेफसी विष्णु' को निशाना बनाया गया है। सेफसी विष्णु का रजिस्टर्ड मालिक US की कंपनी सेफसी ट्रांसपोर्ट इंक है जबकि जफिरोस का मालिकाना हक ग्रीस की एक कंपनी के पास है। सेफसी ट्रांसपोर्ट ने इस हमले पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

tanker

फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले।

स्फोटक से लदे बोट्स ने इन पर हमला किया

रिपोर्टों में इराकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि बसरा के समीप विस्फोटक से लदे बोट्स ने इन पर हमला किया। टैंकरट्रैकर्स डॉट कॉम के मुताबिक दोनों टैंकरों पर 400,000 बैरल ऑयल लदा होगा। इराकी पोर्ट्स कंपनी के महानिदेशक फरहान अल फर्तूसी ने सीएनएन को बताया कि विस्फोटों के बाद क्षतिग्रस्त जहाजों से चालक दल के 38 सदस्यों को बचाया जाना है। ये सभी विदेशी नागरिक हैं।

End of Feed