अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर लगाया नौसैनिक प्रतिबंध हटाया; दिखने लगा समझौते का असर

अमेरिका ने स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर से पहले ही ईरानी बंदरगाहों पर लागू नौसैनिक प्रतिबंध समाप्त कर दिया। यह प्रतिबंध लगभग दो महीने पहले लगाया गया था।

अमेरिका और ईरान के बीच हुए नए समझौते का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर लगाया नौसैनिक प्रतिबंध हटा लिया है। तेहरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-रवांची ने ये दावा किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही हम इस बात पर जोर दे रहे थे कि प्रतिबंध हटना चाहिए। अब इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर से पहले ही यह प्रतिबंध हटा दिया गया है।

खुल गया होर्मुज।

अमेरिका ने हटाए नौसैनिक प्रतिबंध।

ईरानी सरकारी वेबसाइट के हवाले से इटली की समाचार एजेंसी 'एडनक्रोनोस'ने बताया कि अमेरिका ने स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर से पहले ही ईरानी बंदरगाहों पर लागू नौसैनिक प्रतिबंध समाप्त कर दिया। यह प्रतिबंध लगभग दो महीने पहले लगाया गया था।

End of Feed