इराक के आसमान में क्रैश हुआ US का रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट KC-135, सेंट्रल कमांड ने की पुष्टि, अमेरिका को बड़ा झटका

सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान मित्र देश के आसमान में हुई। इस घटना में दो एयरक्राफ्ट शामिल थे। एक एयरक्राफ्ट इराक के पश्चिमी इलाके में नीचे गिरा दिया गया जबकि दूसरा सुरक्षित लैंड कर गया। राहत कार्य जारी है।

US KC-135 refuelling aircraft : ईरान के खिलाफ युद्ध अभियान में अमेरिका को एक बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को (स्थायी समयानुसार) को कहा कि उसका री-फ्यूलिंग एयरक्राफ्ट KC-135 स्ट्रैटोटैंकर इराक में क्रैश हो गया। कमांड ने कहा कि यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान मित्र देश के आसमान में हुई। इस घटना में दो एयरक्राफ्ट शामिल थे। एक एयरक्राफ्ट इराक के पश्चिमी इलाके में नीचे गिरा दिया गया जबकि दूसरा सुरक्षित लैंड कर गया। राहत कार्य जारी है। यह घटना शत्रु अथवा मित्र देश की फायरिंग की वजह से नहीं हुई।

aircraft

इराक के आसमान में क्रैश हुआ US का रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट KC-135। -फाइल पिक्चर

CENTCOM की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस बारे में और जानकारी उपलपब्ध होने पर बताया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'ईरान हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सैन्य ताकत की प्रशंसा की।

End of Feed