'आज रात एक पूरी सभ्यता का हो सकता है विनाश, खत्म होगा 47 सालों का मौत का दौर'; ट्रंप की नई धमकी से सकते में दुनिया

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक की सबसे बड़ी धमकी दे दी है। उन्होंने दावा किया कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।

US Iran War: होर्मुज खोलने के लिए दी गई अमेरिकी राष्ट्रपति की समयसीमा आज रात आठ बजे खत्म हो जाएगी। इससे पहले ट्रंप ने एक ऐसी धमकी दी है, जिससे पूरी दुनिया सकते में आ गई है। ट्रंप ने कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता का विनाश हो जाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैं नहीं चाहता ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही हो जाए।

ईरान को ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी धमकी।

ईरान को ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी धमकी। (फोटो- AI)

ट्रंप की नई धमकी से महाविनाश के संकेत

ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है,जो फिर कभी वापस नहीं आ पाएगी। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो,लेकिन शायद ऐसा हो ही जाए। हालांकि,अब जब हमारे पास पूर्ण और व्यापक नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है,जहां अधिक समझदार और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग आगे आएं,तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है?

End of Feed