Iran US, Israel War Live Updates: इजरायल ने लेबनान पर की भीषण बमबारी, ट्रंप बोले- युद्धविराम समझौते में लेबनान शामिल नहीं
Iran US, Israel War Hindi News (अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध ताज़ा खबरें और संघर्ष-विराम से जुड़े अपडेट) Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह सीजफायर का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है अमेरिका 2 हफ्तों तक ईरान पर बमबारी नहीं करेगा। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी था कि- 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा...'देखिए इससे जुड़े अहम अपडेट्स...
Iran US, Israel War Live Updates: इजरायल ने लेबनान पर की भीषण बमबारी, ट्रंप बोले- युद्धविराम समझौते में लेबनान शामिल नहीं
ट्रंप ने दी थी धमकी
ट्रंप का कहना था कि मध्यस्थों के जरिए भेजे गए अमेरिकी संघर्ष विराम प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया अहम तो है, लेकिन काफी नहीं है वहीं इसके जवाब में ईरान का कहना है कि ट्रंप की धमकियों को लेकर ईरान का रूख साफ है कि वह भी इसको लेकर पलटवार की तैयारियों के साथ मैदान में है उसने कहा कि 'अमेरिकी नेताओं में यह अंदाजा लगाने की काबिलियत नहीं है कि अगर उन्होंने हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया, तो हमारे लड़ाकू विमानों की जद में कौन-कौन सी अहम चीजें आ जाएंगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'अगर US की सेना ने हमारी 'रेड लाइन' पार की, तो हमारा जवाब इस इलाके से भी आगे तक जाएगा।' ट्रंप की धमकी की समय सीमा खत्म हो रही है, दुनिया की निगाहें इस ओर लगी हैं कि क्या होने वाला है-
-ट्रंप ने कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान को चीन ने राजी किया
-ईरान में जश्न का माहौल है, लोग खुशी मना रहे हैं
-'अस्थाई सीजफायर' पर इजराइल के मन में संदेह
सीजफायर के तहत हिजबुल्लाह के खिलाफ रुकने चाहिए इजरायली हमले: अराघची
युद्धविराम समझौते में लेबनान शामिल नहीं: ट्रंप
इजरायल ने लेबनान पर की भीषण बमबारी, 89 लोगों ने गंवाई जान, 700 लोग घायल
ईरान ने सीजफायर के लिए कीं मिन्नतें: अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा
ईरान में दबे यूरेनियम को खोदकर निकालेगा अमेरिका: ट्रंप
ट्रंप ने ईरान और टैरिफ पर क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, अमेरिका को बेचे जाने वाले उसके सभी सामानों पर तत्काल प्रभाव से 50% टैरिफ लगा दिया जाएगा। इसमें कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी!।
ईरान की तेल रिफाइनरी पर हमला, पलटवार में ईरानी ड्रोनों ने कुवैत के तेल, बिजली संयंत्रों को बनाया निशाना, सीजफायर के बाद फिर हमले
इराक ने हफ्तों तक बंद रहने के बाद अपना हवाई क्षेत्र और सभी हवाई अड्डे फिर से खोल दिए
यह घोषणा प्राधिकरण के प्रमुख, बेंगिन रेकानी ने की, जिन्होंने IraqiNews को मिले एक बयान में पुष्टि की कि हवाई क्षेत्र और इराक के सभी हवाई अड्डे आज से खुल जाएंगे। यह फैसला हफ्तों से चले आ रहे युद्ध के खत्म होने का संकेत है, जिसने क्षेत्रीय 'चौथे खाड़ी युद्ध' के दौरान एहतियात के तौर पर पूरे देश में कमर्शियल यात्रा को प्रभावी रूप से रोक दिया था।
ईरान को चीन ने राजी किया-ट्रंप
'अस्थाई सीजफायर' पर इजराइल के मन में संदेह
ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान
सऊदी अरब और बहरीन के बीच का मुख्य पुल बंद
UAE ने UN में गतिरोध पर खेद व्यक्त किया
संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसे इस बात का 'गहरा खेद' है कि UN सुरक्षा परिषद होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की सुरक्षा से जुड़े प्रस्ताव को पारित करने में विफल रही; इसके साथ ही उसने नए सिरे से अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान किया।
पाक ने इजरायल पर अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम वार्ता को बिगाड़ने का लगाया आरोप
रूस और चीन ने मध्य पूर्व के लिए एक वैकल्पिक प्रस्ताव पेश किया
'हालात जल्द नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं...'कतर की चेतावनी
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब डिप्लोमेसी का समय तेजी से खत्म हो रहा है और जल्द ही हालात कंट्रोल से बाहर जा सकते हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और मोलभाव के कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद नहीं
तेहरान टाइम्स की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और मोलभाव के कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद नहीं हुए हैं। यह रिपोर्ट उन कई दावों के कुछ ही देर बाद आई, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने दोनों देशों के बीच बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।
बहरीन में अमेरिकी दूतावास का अलर्ट
हालत गंभीर,यह सबसे बड़ा तेल-गैस संकट, बोले IEA चीफ
होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से पैदा हुआ तेल और गैस संकट बहुत गंभीर हो गया है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा है कि यह संकट 1973, 1979 और 2022 के ऊर्जा संकटों से भी ज्यादा बड़ा है।
