'कोई पायलट ढूंढ सकता है, प्लीज...', लड़ाकू विमान मार गिराने के बाद ईरान ने अमेरिका का उड़ाया मजाक; किसे बताया जीनियस?

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिकी F-15E और A-10 लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है, जिसमें एक पायलट को बचा लिया गया जबकि दूसरा लापता है। इस पर ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद-बाकर गालिबाफ ने ट्रंप पर तंज कसते हुए अमेरिकी कार्रवाई का मजाक उड़ाया। वहीं ईरान ने लापता पायलट को पकड़ने या जानकारी देने पर 60,000 डॉलर का इनाम घोषित किया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

US Iran War: पिछले एक महीने से अमेरिका-ईरान युद्ध जारी है। मिडिल ईस्ट में अशांति लगातार बढ़ती जा रही है। समझौते की उम्मीद तो दूर युद्ध हर बीते वक्त के साथ और भीषण होता जा रहा है। इसी बीच ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका का एक एफ-15ई लड़ाकू विमान मार गिराया और दूसरा अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराया।

us iran war (12)

ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराने के बाद ट्रंप पर कसा तंज।

इस विमान के एक पायलट को अमेरिका ने बचा लेने का दावा किया, लेकिन दूसरे पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस हमले के बाद ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद-बाकर गालिबाफ (Mohammad-Bagher Ghalibaf) ने अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता पायलट की तलाश को लेकर अमेरिका पर तंज कसा है।

End of Feed