मलबे के नीचे छिपे यूरेनियम को खोजेंगे अमेरिकी एक्सपर्ट्स! ईरान ने गुप्त समझौते के तहत दी परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की मंजूरी

अमेरिका-ईरान युद्ध विराम समझौते के बीच बड़ी खबर आई है। ईरान अपने परमाणु ठिकानों पर UN और अमेरिकी निरीक्षकों को बुलाने पर सहमत हुआ है। सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने भी सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए हुए ऐतिहासिक समझौते के बाद एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा कूटनीतिक खुलासा हुआ है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने अमेरिकी सांसदों को एक गोपनीय ब्रीफिंग में बताया है कि ईरान अपने परमाणु ठिकानों की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) की परमाणु निगरानी संस्था IAEA को आमंत्रित करने के लिए तैयार हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस निरीक्षण दल में अमेरिकी परमाणु विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

US Iran Peace Deal Steve Witkoff IAEA nuclear inspection Tehran

तेहरान जाएंगे अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक (फाइल फोटो | AP)

मलबे के नीचे छिपे संवर्धित यूरेनियम की होगी खोज

AP को मामले से वाकिफ दो सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विटकॉफ ने कांग्रेस (संसद) के नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समितियों को बंद कमरे में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए मुख्य समझौते (MoU) में तो कोई गुप्त डील नहीं है, लेकिन इसके साथ एक 'साइड लेटर' तैयार किया गया है।

End of Feed