US-Iran Tension: ईरान से अमेरिका लड़ेगा 'आर्थिक जंग?', स्कॉट बेसेंट ने मांग ली चीन से मदद; पढ़ें ट्रंप के फैसले पर क्या बोला तेहरान

US Iran Conflict: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वॉशिंगटन ने तेहरान पर अब तक के सबसे कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने चीन समेत अन्य देशों से ईरान को आर्थिक मदद रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की है। प्रतिबंधों की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी गई। वहीं, ईरान ने अमेरिकी आर्थिक दबाव को ‘आर्थिक आतंकवाद’ बताते हुए इसका विरोध किया है।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब सैन्य कार्रवाई से आगे बढ़कर आर्थिक मोर्चे पर भी तेज होता दिख रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका, ईरान पर “इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध” लगाने जा रहा है। उन्होंने चीन समेत दुनिया के देशों से ईरान को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने में अमेरिका का साथ देने की अपील की है।

us iran war (27)

US-Iran Conflict: ईरान पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों की तैयारी, चीन से मदद मांग रहा अमेरिका। AI IMAGE

  • बेसेंट के मुताबिक, अमेरिका की रणनीति ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की है। उन्होंने इसे वन-टू पंच बताते हुए कहा कि एक तरफ ईरान पर नाकेबंदी है और दूसरी तरफ अब बेहद कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उनके अनुसार इसका मकसद तेहरान पर इतना दबाव बनाना है कि आगे बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत न पड़े।

    End of Feed