अमेरिका की हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर हथौड़े से जानलेवा हमला, घर में घुसकर किया हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 07:11 AM IST

World News: सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष (स्पीकर) नैंसी पेलोसी के घर में शुक्रवार तड़के उनके पति पॉल पेलोसी पर एक व्यक्ति ने एक हथौड़े से हमला किया। पुलिस ने बताया कि पॉल पेलोसी को हमलावर ने बुरी तरह पीटा।

San Francisco: अमेरिका (America) की हाउस स्पीकर (House Speaker) नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के पति पॉल पेलोसी पर शुक्रवार सुबह सैन फ्रांसिस्को स्थित उनके घर में हथौड़े से हमला (Hammer Attack) किया गया। सीएनएन के मुताबिक, एक पुरुष हमलावर ने हमले के दौरान पेलोसी के पति को बंधक बनाने की भी कोशिश की थी क्योंकि हमलावर नैन्सी के घर आने का इंतजार कर रहा था। हमला करने से पहले वह चिल्ला रहा था कि ‘नैंसी कहां है, नैंसी कहां है।’

Nancy Pelosi husband

नैंसी के पति पॉल पेलोसी के सिर और शरीर पर हथौड़े से हमला (Photo- AP)

सिर पर चोट

सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख विलियम स्कॉट ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘इस हमले के मकसद का पता लगाया जा रहा है।’स्कॉट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान डेविड डेपापे के रूप में हुई है और वह हिरासत में है। उन्होंने कहा कि डेविड पर हत्या के प्रयास, घातक हथियार से हमला और अन्य आरोप लगाये गये है। वहीं नैंसी के पति पॉल पेलोसी (82) के सिर और शरीर पर हथौड़े से हमला किये जाने से चोटें आई हैं। डेमोक्रेटिक स्पीकर के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 82 वर्षीय पॉल पेलोसी वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

सीएनएन को शुक्रवार दोपहर को एक परिचित सूत्र ने बताया कि स्पीकर पेलोसी अपने पति के साथ रहने के लिए अपने परिवार के साथ सैन फ्रांसिस्को वापस जा रही हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने एक आधिकारिक बयान में पॉल पेलोसी के खिलाफ हमले की निंदा की है। हमले की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन हमले ने अमेरिकी संसद सदस्यों और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सवाल खड़ा किये हैं।

End of Feed