रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ? US हाउस से बिल पास, अब ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले बिल को 262-159 वोटों से मंजूरी दी। बिल में रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार भी दिया गया है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने बुधवार (स्थानीय समय) को रूस के खिलाफ एक कड़ा प्रतिबंध विधेयक (Sanctions Bill) भारी बहुमत से पास कर दिया है। इस बिल को 262-159 वोट से पास किया गया। अब इसे अंतिम मुहर के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा गया है। जिसके बाद अमेरिकी प्रशासन को रूस और उसके साथ ऊर्जा कारोबार करने वाले देशों पर अतिरिक्त प्रतिबंध और टैरिफ लगाने के अधिकार मिल सकेंगे।

Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

रूस के आर्थिक क्षेत्रों पर बढ़ेगा दबाव

दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के सम्मान में लाए गए इस बिल को तैयार करने में एक साल से अधिक समय तक बातचीत चली। इसमें रूसी अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और बैंकिंग क्षेत्र पर नए प्रतिबंधों का प्रावधान है। विधेयक में रूस की तेल और गैस की बिक्री को जारी रखने में मदद करने वाले कथित ‘शैडो फ्लीट’ के जहाजों को भी निशाना बनाया गया है। ये वे जहाज हैं जिनका इस्तेमाल पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद रूसी ऊर्जा निर्यात जारी रखने के लिए किए जाने का आरोप है।

End of Feed