अमेरिका को दुनियाभर से लानी होंगी प्रतिभाएं...एच-1बी वीजा पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, कहा- हमारे पास नहीं हैं खास प्रतिभाएं

प प्रशासन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में दुरुपयोग की जांच के लिए व्यापक कार्रवाई शुरू की है। इस कार्यक्रम का उपयोग कंपनियां, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी कंपनियां, अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए करती हैं।

President Trump on H-1B visa: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एच-1बी वीजा कार्यक्रम का बचाव करते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि अमेरिका को दुनिया भर से प्रतिभाओं को लाना होगा क्योंकि देश में कुछ खास प्रतिभाएं नहीं हैं। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर लॉरा इंग्राहम के साथ साक्षात्कार में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या एच-1बी वीजा का मुद्दा उनके प्रशासन के लिए एक बड़ी प्राथमिकता नहीं होगा। साक्षात्कारकर्ता ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अमेरिकी कामगारों का वेतन बढ़ाना चाहता है, तो देश में लाखों विदेशी कामगारों को नहीं आने दिया जा सकता।

Donald trump

H1B Visa पर ट्रंप का यू टर्न (AP)

ट्रंप ने कहा, हमारे पास खास प्रतिभाएं नहीं हैं

जवाब में ट्रंप ने कहा, मैं सहमत हूं, लेकिन आपको प्रतिभाओं को भी लाना होगा। जब इंग्राहम ने कहा कि हमारे पास बहुत प्रतिभाएं हैं, तो ट्रंप ने कहा-नहीं, आपके पास नहीं हैं। आपके पास कुछ खास प्रतिभाएं नहीं हैं। और लोगों को सीखना होगा। आप लोगों को बेरोजगारी की कतार से हटाकर यह नहीं कह सकते कि मैं तुम्हें किसी कारखाने में लगा दूंगा, हम मिसाइल बनाएंगे'। उन्होंने कहा, जॉर्जिया में उन्होंने अवैध प्रवासियों को खोजने के लिए छापे मारे। वहां दक्षिण कोरिया के लोग थे जिन्होंने जिंदगी भर बैटरी बनाईं। आप जानते हैं, बैटरी बनाना बहुत जटिल है। यह कोई आसान काम नहीं है, और बहुत खतरनाक भी है। बहुत सारे विस्फोट, बहुत सारी समस्याएं।

End of Feed