Shutdown in US: रिपब्लिकन-डेमोक्रेट में नहीं बन पाई बात, अमेरिका में हुआ सरकारी शटडाउन, जानें- इसका मतलब और अब आगे क्या होगा?

अमेरिका में शटडाउन हो गया है। वर्तमान में डेमोक्रेट्स के पास इतने वोट हैं कि वे रिपब्लिकन के अस्थायी फंडिंग पैकेज को आसानी से रोक सकते हैं। ऐसे में जब फंड नहीं होगा तो ट्रंप सरकार को सारे कार्य पहले की तरह चलाने में कठिनाई आएगी और ऐसे में फिर लगेंगे ताले, यानी होगा शटडाउन। आधी रात को सरकारी फंडिंग खत्म होने के बाद अब जहां व्हाइट हाउस बजट ऑफिस एक मेमो जारी किया गया, जिसके बाद अब औपचारिक शटडाउन शुरू हो गया है।

US faces government shutdown: अमेरिकी सरकार का औपचारिक रूप से शटडाउन हो गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि नवंबर 21 तक सरकार को फंड देने के लिए रिपब्लिकन द्वारा तैयार किए गए बिल को पारित करने की आखिरी कोशिश भी नाकाम हो गई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेट्स के पास फिलहाल इतने वोट थे कि वे रिपब्लिकन के उस अंतरिम फंडिंग पैकेज को रोक सकें, जो उनकी मांगों को पूरा नहीं करता। अब जब ऐसे में फंड नहीं होगा तो ट्रंप सरकार को सारे कार्य पहले की तरह चलाने में कठिनाई आएगी और ऐसे में फिर लगेंगे ताले, यानी होगा शटडाउन।

TRUMP (5)

अमेरिका में लगेगा शटडाउन। Photo-AP

सात साल में पहली बार फिर आया ऐसा मौका

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने को 60 वोट चाहिए थे, लेकिन वोटिंग में मंगलवार शाम को 55 बनाम 45 का अंतर रहा। यानी ट्रंप की पार्टी को 55 वोट मिले। अब ऐसे में जब सीनेट ने सात हफ्तों के लिए फेडरल फंडिंग को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी तो 12.01 बजे से सरकार का खर्च बंद हो गया है। अब ऐसे में इस दौरान कानून निर्माता वार्षिक खर्च बिल पर अपना काम पूरा करेंगे। जहां फंड ना होने के चलते लगभग सात साल में पहली बार अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद हो जाएगा।

End of Feed