ड्रैगन के जाल में फंस जाएगा अमेरिका, चीन को मात देनी है तो चाहिए होंगे इतने फाइटर जेट्स और बॉम्बर्स, सामने आई ये रिपोर्ट

How America Can Beat China? अमेरिकी एयर फोर्स के पास कम से कम 300 बॉम्बर एयरक्राफ्ट होने चाहिए। अमेरिका के पास बहुत एयर पावर है, लेकिन चीन की शक्ति हर दिन के साथ बढ़ रही है। आइए जानते हैं नई रिपोर्ट में क्या बताया गया है?

US-China News: अमेरिका के पास बहुत एयर पावर है, लेकिन चीन की शक्ति हर दिन के साथ बढ़ रही है। मिशेल इंस्टीट्यूट फॉर एयरोस्पेस स्टडीज ने सोमवार को कहा कि चीन के खिलाफ जंग जीतने के लिए U.S. एयर फोर्स को कम से कम 500 छठी जेनरेशन के फाइटर और बॉम्बर खरीदने होंगे। अमेरिका नए जेट्स की प्लानिंग कर रहा है, लेकिन ये जरूरत अभी उसकी प्लानिंग से कही ज्यादा, जो उसको खरीदने पड़ेंगे अलग चीन को हराना है, जैसा कि इस रिपोर्ट में कहा गया है।

trump (34)

ड्रैगन के जाल में फंस जाएगा अमेरिका

अपने पॉलिसी पेपर, 'स्ट्रेटेजिक अटैक: दुश्मन की पनाहगाहों को रोकने की एयर फोर्स की कैपेसिटी बनाए रखना' (Strategic Attack: Maintaining the Air Force’s Capacity to Deny Enemy Sanctuaries) में, मिशेल इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन का मुकाबला करने के लिए एयर फोर्स को कम से कम 300 अगली जेनरेशन के F-47 फाइटर और कम से कम 200 B-21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर की जरूरत है। बता दें कि एयर फोर्स ने पहले ही इशारा दिया है कि वह बोइंग से कम से कम 185 F-47 और नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन के बनाए कम से कम 100 B-21 खरीदने का प्लान बना रही है।

End of Feed