UN में भारत ने पाकिस्तान को दे डाली नसीहत; सिंधु जल समझौते और आतंकवाद पर ये कह लगाई तगड़ी फटकार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत ने पाकिस्तान को 'फ्रेंकस्टीन स्टेट' बताते हुए नसीहत दे डाली। सिंधु जल समझौते को समय के विपरीत बताते हुए भारत ने आतंकवाद पर भी पाकिस्तान को घेरा। जानें पूरी खबर।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा और आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने 'राइट ऑफ रिप्लाई' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान को आईना दिखाया। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो देश आतंकवाद का निर्यात करता है, वह सद्भावना और दोस्ती पर आधारित समझौतों के फायदों की उम्मीद नहीं रख सकता।

india slams pakistan in unhrc

जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह (चित्र साभार: UN Via ANI)

सिंधु जल समझौता अब आज के दौर के अनुकूल नहीं

अनुपमा सिंह ने भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए 1960 के सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को आज की वास्तविकताओं के विपरीत और पुराना बताया। उन्होंने कहा कि "यह पूरी तरह तर्कहीन है कि जो देश अपनी नीति के तहत आतंकवाद का निर्यात करता है, वह सद्भावना और मित्रता पर टिके सहयोग के विशेषाधिकारों की मांग करता रहे। कोई भी तकनीकी व्यवस्था समय के साथ हमेशा के लिए जमी नहीं रह सकती। 1960 में हुआ समझौता कोई शाश्वत अधिकार नहीं है जिसे जवाबदेही और पिछले छह दशकों में आए बड़े बदलावों से अलग रखा जा सके।"

End of Feed