रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया जबरदस्त हमला, देखिए बमबारी से कैसे उड़े पुल के परखच्चे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 01:36 PM IST

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया बड़ा हमला किया है। ताबड़तोड़ धमाकों से यूक्रेन की राजधानी कीव दहल गई है। रूस के मिसाइल अटैक के बाद कई बिल्डिंग और गाड़ियों में आग लग गई है। इस दौरान एक ब्रिज को भी उड़ा दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुतिन का प्रचंड प्रहार, यूक्रेन में हाहाकार, 'थर्ड वर्ल्ड वार'की तैयारी में पुतिन
  • कीव में बारूदी कहर, यूक्रेन कांपे थर-थर! शहर-शहर यूक्रेन में बम-बारूद का डर
  • यूक्रेन पर रूस की भंयकर बमबारी से कई लोगों की मौत

Russia Ukraine War: क्रीमिया के केर्च ब्रिज पर यूक्रेन के हमले से तिलमिलाए पुतिन (Putin) ने यूक्रेन पर जवाबी हमला किया है। रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) को अपनी मिसाइलों (Missile Attack) से निशाना बनाया है। रूस ने यूक्रेन के कीव शहर पर भीषण बमबारी की है। जिसकी विध्वंसक तस्वीरें सामने आई है। कीव में हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। जहां जहां मिसाइल से हमले हुए हैं वहां पर चारों तरफ आग और धुंआ ही दिखाई दे रहा है।

लिया बदला

रूस ने केर्च ब्रिज हमले(Crimean Bridge) का बदला लेते हुए कीव के क्लिट्सको ब्रिज को मिसाइल हमले से उड़ा दिया है। रूस ने कीव की कई इमारतों को निशाना बनाया है। रूस के इस ताजा हमले के बाद कीव में सभी मेट्रो को बंद कर दिया गया है और सभी सबवे को बम शेल्डर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.। जेलेंस्की ने नागिरकों को बाहर न निकलने को कहा है।

लगातार निशाना बना रहा है रूस

कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी। इस इलाके में कई सरकारी कार्यालय हैं। यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंको ने मध्य कीव में स्थित ‘कीव नेशनल यूनिवर्सिटी’ की मुख्य इमारत के निकट हुए विस्फोट की तस्वीर ट्वीट की। इससे पहले कीव में जून में हमला हुआ था। पहले के हमलों में कीव के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया गया था, लेकिन इस बार शहर के बीचों-बीच स्थित कई जगहों को निशाना बनाया गया। हाल में जपोरिजिया समेत क्रीमिया के उत्तर में स्थित क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। रूस ने जपोरिजिया में शनिवार को छह मिसाइल दागीं।

End of Feed