यूक्रेन ने 1400 किमी दूर रूस के भीतर किया बड़ा ड्रोन अटैक, अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल फैक्ट्री को बनाया निशाना

शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के भीतर एक औद्योगिक स्थल पर हमला किया। इस ड्रोन अटैक का लक्ष्य एक महत्वपूर्ण सरकारी स्वामित्व वाली मिसाइल फैक्ट्री थी। इस हमले में 11 लोग घायल हो गए,जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मिसाइल फैक्ट्री को कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फरवरी 2022 से शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग में फिलहाल शांति का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। हर बीतते दिन के साथ दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इसी बीच, यूक्रेनी ड्रोन ने शनिवार को रूस के भीतर स्थित एक औद्योगिक परिसर पर हमला किया। यूक्रेन ने अपने ड्रोन के जरिए एक प्रमुख सरकारी स्वामित्व वाली मिसाइल फैक्ट्री को निशाना बनाया।

ड्रोन अटैक

ड्रोन अटैक

11 लोग हुए घायल

रूस के उदमूर्त गणराज्य में हुए इस हमले में 11 लोग घायल हुए,जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री सर्गेई बागिन ने टेलीग्राम पोस्ट में दी। उदमूर्त गणराज्य के प्रमुख अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने भी ड्रोन हमले की पुष्टि की,हालांकि उन्होंने प्रभावित स्थल का नाम नहीं बताया। अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने एक अन्य टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि यूक्रेन द्वारा दागे गए ड्रोन हमलों में गणतंत्र की एक सुविधा पर हमला किया गया। हमले में चोटें आईं और नुकसान हुआ,लेकिन उन्होंने हमले के स्थान का नाम नहीं बताया और न ही कोई अन्य विवरण दिया।

End of Feed