VIDEO: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला! एक ही रात में दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को तक मचा हड़कंप

Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी सेना ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए रात भर में 1,000 से अधिक ड्रोन दागे। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लगभग 1,100 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। मॉस्को के मेयर का कहना है कि राजधानी की ओर आ रहे 450 ड्रोन मार गिराए गए।

Ukraine Drone Attack: यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के बीच एक बेहद खौफनाक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यूक्रेनी सेना ने रात भर में रूस के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए 1,000 से भी अधिक ड्रोन दागे हैं। एपी के मुताबिक रूसी अधिकारियों और मॉस्को के मेयर ने इसे राजधानी पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा और अभूतपूर्व हमला बताया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के विभिन्न हिस्सों, अवैध रूप से कब्जे में लिए गए क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर 1,100 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने पुष्टि की कि अकेले राजधानी की तरफ बढ़ रहे लगभग 450 ड्रोन को रास्ते में ही ढेर कर दिया गया। हालांकि, हमले के दौरान कुछ ड्रोन मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत से टकरा गए, जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed