क्या रूस-यूक्रेन के बीच थम जाएगा युद्ध? 6000 सैनिकों की अदला-बदली पर बनी सहमति

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को करीब दो सप्ताह बाद प्रत्यक्ष शांति वार्ता के दूसरे दौर के लिए मुलाकात की और अपने-अपने हजारों मृत सैनिकों के शव और गंभीर रूप से घायल सैनिकों की अदला-बदली करने पर सहमति जताई।

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को करीब दो सप्ताह बाद प्रत्यक्ष शांति वार्ता के दूसरे दौर के लिए मुलाकात की और अपने-अपने हजारों मृत सैनिकों के शव और गंभीर रूप से घायल सैनिकों की अदला-बदली करने पर सहमति जताई, मगर इसके अलावा वार्ता में तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Russia-Ukraine peace talks

रूस-यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में शांति वार्ता संपन्न

ड्रोन हमलों के एक दिन बाद हुई वार्ता

यह वार्ता दोनों पक्षों द्वारा किए गए कई लंबी दूरी के हमलों के एक दिन बाद हुई है, जिसमें यूक्रेन ने रूसी हवाई ठिकानों पर ड्रोन हमला किया था और रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ता की मेज पर रूस ने जंग खत्म करने के लिए क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति भवन) की शर्तों को बताते हुए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।

End of Feed