UK Election 2024: कीर स्टार्मर बन सकते ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान

UK Election 2024: यूके के आम चुनाव में मतदान समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, केर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी 410 सीटें जीत सकती है, जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलने का अनुमान है।

UK Election: 2024 के यूके चुनावों में गुरुवार को एग्जिट पोल ने कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी की भारी जीत की भविष्यवाणी की। पोल ने लेबर पार्टी को 410 सीटें, कंजर्वेटिव पार्टी को 131 और लिबरल डेमोक्रेट को 61 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाले नतीजों के मुताबिक रहते हैं, तो स्टार्मर यूके के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। बता दें, 650 सांसदों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है। एग्जिट पोल के अनुमान अगर वास्तविक नतीजों में बदलते हैं, तो लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है और केर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं।

UK General Election 2024

एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान

2024 के चुनाव एग्जिट पोल में लेबर पार्टी की 170 सीटों की अनुमानित बहुमत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दूसरी सबसे बड़ी जीत होगी, जो 1997 में टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में 178 सीटों के पिछले उच्चतम स्तर से पीछे है। यह लेबर के लिए एक शानदार जीत का संकेत देता है, जिसकी तुलना केवल 1945 में युद्ध के बाद की उनकी 147 सीटों के बहुमत वाली सफलता से की जा सकती है। बीबीसी पोलिंग विशेषज्ञ सर जॉन कर्टिस ने कहा कि अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं, तो कंजर्वेटिव पार्टी को इतिहास में अब तक का सबसे कम वोट और सीट शेयर मिल सकता है। कर्टिस ने बताया कि टोरी वोट शेयर में गिरावट, खास तौर पर उनके गढ़ वाले निर्वाचन क्षेत्रों में, निगेल फरेज की रिफॉर्म पार्टी के लिए बढ़ते समर्थन के कारण है।

End of Feed