उत्तर गाजा के 2 अस्पतालों को इजरायली बलों ने घेरा, ताजा हमलों में 82 लोगों की मौत

इजरायली सेना ने कहा कि उसके सैनिक अस्पताल के आसपास कार्रवाई कर रहे हैं और हमास के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन सैनिकों ने अस्पताल में प्रवेश नहीं किया है और एम्बुलेंसों को जाने की अनुमति दी गई है। सहायता समूह एमईआरसी-इंडोनेशिया और अस्पताल के एक कर्मचारी के अनुसार, इजरायली बुलडोजरों ने अस्पताल की परिधि की दीवार को ध्वस्त कर दिया।

Gaza Hospital : इजरायल के सुरक्षा बलों ने उत्तर गाजा में दो अस्पतालों की घेराबंदी कर ली है। वे इन दोनों अस्पतालों से न किसी को बाहर आने दे रहे हैं और न ही किसी को अंदर जाने दे रहे हैं। उत्तर गाजा में सिर्फ यही दो अस्पताल बचे हैं जो रोगियों के लिए सहारा हैं। इजरायल ने यह कार्रवाई तबाह फलस्तीनी क्षेत्र पर नए सिरे से अपने हमले करने के बीच की है। इंडोनेशियाई अस्पताल और अल-अवदा अस्पताल इस क्षेत्र के कार्यरत चिकित्सा केन्द्रों में से हैं।

gaza

उत्तरी गाजा में खाद्य-सामग्री पर संकट खड़ा हो गया है।

उत्तरी गाजा के बड़े हिस्से को खाली करने को कहा था

चरमपंथी समूह हमास पर और बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव बनाने की मंशा से किए गए हमलों से पहले इजरायली अधिकारियों ने शुक्रवार को उत्तरी गाजा के बड़े हिस्से को खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद मंगलवार को नए निकासी आदेश जारी किए गए। दोनों अस्पताल तथा एक अन्य और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र निकासी क्षेत्र के भीतर हैं। हालांकि इजरायल ने इन चिकित्सा केंद्रों को खाली करने का आदेश नहीं दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा कि अन्य दो अस्पताल और चार प्राथमिक देखभाल केंद्र इस क्षेत्र के 1,000 मीटर के दायरे में हैं।

End of Feed