दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरे दो ड्रोन, एक भारतीय सहित चार लोग घायल

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आज दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक भारतीय सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में घाना के दो और बांग्लादेश का एक नागरिक भी शामिल है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध लगातार जारी है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान को निशाना बना रहे हैं और दूसरी तरफ ईरान की तरफ से इजरायल और अरब देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले हो रहे हैं। इस बीच खबर है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे हैं, जिसमें एक भारतीय भी घायल हुआ है।

Dubai Airport

दुबई एयरपोर्ट के पास गिरे दो ड्रोन, भारतीय घायल (फाइल फोटो)

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी है। भारतीय समयानुसार आज यानी बुधवार 11 मार्च को दोपहर 1:08 बजे किए गए इस पोस्ट में बताया गया है कि कुछ ही देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो ड्रोन विमान गिरे हैं।

End of Feed