नान के साथ बटर चिकन...Elon Musk ने बताया, उन्हें भारतीय खाना कितना है खाना पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 01:56 PM IST

Elon Musk: एक ट्विटर यूजर डैनियल ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें भारतीय खाना बहुत ज्यादा पसंद है। इसके बाद मस्क ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा- सच में। डेनियल ने अपने पोस्ट में नान और चावल के साथ बटर चिकन की तस्वीर पोस्ट की थी।

Elon Musk: दुनिया के अरबपति दिग्गज और ट्विटर के मालिक Elon Musk अपनी लग्जरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद वह इस प्लेटफॉर्म पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं। आए दिन वह कोई न कोई ऐसा ट्वीट जरूर करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। एक बार फिर मस्क ने ऐसा ही कुछ ट्वीट किया है, जो ट्विटर पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

Elon Musk Butter chicken

दरअसल, एक ट्विटर यूजर डैनियल ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें भारतीय खाना बहुत ज्यादा पसंद है। इसके बाद मस्क ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा- सच में। डेनियल ने अपने पोस्ट में नान और चावल के साथ बटर चिकन की तस्वीर पोस्ट की थी।

End of Feed