इजराइल को 40,000 बम, 2.8 अरब डॉलर देंगे ट्रंप, हथियारों-पैसे की इस खेप पर बाइडन ने लगाई थी रोक

रिपोर्टों में दो अमेरिकी अधिकारियों एवं योजना की जानकारी रखने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि $2.8 अरब के इस पैकेज में 40,000 बम शामिल हैं, जिनमें 20,000 Mk84 और 20,000 BLU-117 बम हैं।

Israel News: ट्रंप प्रशासन इजराइल को हथियारों एवं पैसों की बड़ी खेप देने की तैयारी में है। रिपोर्टों के मुताबिक वह इजराइल को 2.8 अरब डॉलर का हथियार पैकेज जारी करेगा। इससे 2,000 एलबी के 40,000 शक्तिशाली बम खरीदे जाएंगे। खास बात यह है कि बाइडेन प्रशासन ने इस पैकेज पर रोक लगा दी थी। बाइडेन प्रशासन को आशंका थी कि हथियार खरीदने वाले इस आर्थिक पैकेज का गाजा में गलत इस्तेमाल हो सकता है।

Netanyahu

इजराइल को हथियारों की खेप भेजेगा अमेरिका।

अमेरिकी कांग्रेस को जानकारी दी गई

रिपोर्टों में दो अमेरिकी अधिकारियों एवं योजना की जानकारी रखने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि $2.8 अरब के इस पैकेज में 40,000 बम शामिल हैं, जिनमें 20,000 Mk84 और 20,000 BLU-117 बम हैं। इन लोगों ने पैकेज के अभी अंतिम रूप नहीं लेने के कारण नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बात की। अमेरिकी कांग्रेस को प्रस्तावित सौदे के बारे में अनौपचारिक रूप से जानकारी दे दी गई है। इस सौदे का अधिकांश भुगतान विदेशी सैन्य वित्तपोषण के जरिए किया जाना है। इसके तहत अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजराइल को दिया जाता है, ताकि वह उसी धन से अमेरिका से हथियार खरीद सके।

End of Feed