भारत के तेवर देख नरम पड़े ट्रंप, बोले-रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर कितना % टैरिफ बढ़ाऊंगा इसकी कभी बात नहीं की

ट्रंप ने 'सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स' को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘भारत के बारे में लोग जो कहना पसंद नहीं करते, वह यह है कि वह सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है। उसका शुल्क किसी भी देश से ज्यादा है। हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं।’उन्होंने कहा, ‘भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वह हमारे साथ काफी व्यापार करता है।

Donald Trump's tarrif updates: रूस से तेल खरीदने वाले देशों को आए दिन धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर नरम पड़ गए हैं। अपने ताजा में बयान में उन्होंने कहा है कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगाए गए टैरिफ में वह कितने प्रतिशत का इजाफा करेंगे, इसके बारे में उन्होंने कभी भी कुछ नहीं कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह थोड़े समय तक देखेंगे कि आगे क्या हो रहा है। दरअसल, ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण वह अगले 24 घंटों में भारत पर अमेरिकी शुल्क में 'भारी वृद्धि' करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वे हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते।

Donald Trump

टैरिफ बढ़ाने पर ट्रंप ने फिर अपना बयान बदला है। तस्वीर-AP

'रूस के साथ बैठक होने वाली है देखते हैं क्या होता है'

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। जब ट्रंप से उन देशों पर 100% टैरिफ लगाने को लेकर पूछा गया जो रूसी ऊर्जा खरीद रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैंने कभी कोई प्रतिशत नहीं बताया, लेकिन हम इस दिशा में काफी कुछ करने जा रहे हैं। देखते हैं आने वाले थोड़े समय में क्या होता है... हमारी कल रूस के साथ एक बैठक है। देखते हैं क्या होता है।'

End of Feed