US China Talks: वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर रहे टैरिफ के मुद्दे पर वार्ता स्थगित होने के बीच डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ने गुरुवार को बातचीत की। हालांकि, इस वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा कि शी चिनफिंग के साथ किसी समझौत पर पहुंचना मुश्किल है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं)
ट्रंप ने क्या कुछ कहा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा कि मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हमेशा से पसंद करता आया हूं और हमेशा करता रहूंगा, लेकिन वह बहुत सख्त हैं और उनके साथ कोई समझौता करना बेहद मुश्किल है!!!
सनद रहे कि 12 मई को दोनों देशों के बीच टैरिफ को कम करने को लेकर हुए समझौते के तुरंत बाद अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता रुक गई थी। हालांकि, दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच बातचीत जरूर हुई।
