'ईरान के साथ करार से हम युद्ध के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं', तेहरान के साथ US की बातचीत पर नेतन्याहू बोले

ट्रंप ने कहा है कि युद्ध रोकने को लेकर ईरान के साथ बातचीत 'बहुत सार्थक' हुई है। इसके बाद उन्होंने हमले रोकने का फैसला किया है। हालांकि, ईरान का दावा है कि प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से उसकी अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है।

Benjamin Netanyahu : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार (स्थायी समयानुसार) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन बातचीत की। नेतन्याहू ने कहा कि इस बातचीत में दोनों नेताओं को ऐसा लगा कि ईरान के साथ एक करार के जरिए अपने युद्ध के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है और यह समझौता हमारे व्यापक हितों की सुरक्षा करेगा। हालांकि, नेतन्याहू ने ईरान एवं लेबनान पर हमले जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक ईरान पर हमले नहीं होंगे।

netanyahu

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू।

ईरान ने कहा-यूएस के साथ कोई बातचीत नहीं हुई

End of Feed