हवाई अड्डों पर यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस, ट्रंप से बातचीत में पुतिन ने कर दिया साफ, छिड़ेगा बड़ा युद्ध

बता दें कि ट्रंप ने चुनाव जीतने से पहले ही दावा किया था कि वह सरकार बनाने के तुरंत बाद रूस-यूक्रेन युद्ध रोक देंगे। लेकिन उनकी अब तक की कोशिशें पूरी तरह नाकाम रही हैं।

Trump-Putin Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उन्हें फोन पर बताया कि वह यूक्रेन द्वारा रूसी हवाई अड्डों पर सप्ताहांत में किए गए ड्रोन हमले का जवाब देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि यह एक अच्छी बातचीत थी, लेकिन ऐसी बातचीत नहीं जो तुरंत शांति की ओर ले जाए। एक घंटे 15 मिनट तक चली यह बातचीत ट्रंप और पुतिन के बीच 19 मई के बाद पहली बार हुई। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने और पुतिन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा की।

Putin Trump talk

ट्रंप-पुतिन में फिर हुई बातचीत

ट्रंप पूरी तरह हुए नाकाम

बता दें कि ट्रंप ने चुनाव जीतने से पहले ही दावा किया था कि वह सरकार बनाने के तुरंत बाद रूस-यूक्रेन युद्ध रोक देंगे। लेकिन उनकी अब तक की कोशिशें पूरी तरह नाकाम रही हैं। रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत तो हुई है, लेकिन युद्धविराम पर कोई प्रगति नहीं हुई। इसके उलट दोनों देशों के बीच युद्ध और तेज हो गया है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले बढ़ा रहा है और इसमें कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, यूक्रेन ने रूसी वायुसेना अड्डों पर बड़ा ड्रोन हमला कर बता दिया कि उसकी ताकत कम नहीं हुई है।

End of Feed