'थोड़े समय के लिए रुकेगा 'प्रोजेक्ट फ्रीडम', ईरान का नौसेनिक नाकाबंदी जारी रहेगी', नए सिरे से तनाव बढ़ने पर ट्रंप का फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाहर ईरानी जहाजों का ब्लॉकेड जारी रहेगा। नेवल ब्लॉकेड के तहत ईरान के बंदरगाहों से निकलने वाले जहाजों को अमेरिका आगे बढ़ने नहीं दे रहा है। इससे ईरान को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Project Freedom : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के मकसद से शुरू किए गए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को थोड़े समय के लिए बंद किया जाएगा। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाहर ईरानी जहाजों का ब्लॉकेड जारी रहेगा। नेवल ब्लॉकेड के तहत ईरान के बंदरगाहों से निकलने वाले जहाजों को अमेरिका आगे बढ़ने नहीं दे रहा है। इससे ईरान को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

ट्रंप अपने प्रयासों में हुए विफल-ईरान

ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि यह विराम इस बात का संकेत है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रयासों में लगातार विफल रहने के बाद पीछे हट गए हैं, जिनका उद्देश्य वैश्विक शिपिंग के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलना था। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय आई जब विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान में अमेरिका-इजराइल की प्रारंभिक सैन्य कार्रवाई जिसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कहा गया अपने उद्देश्यों को हासिल करने के बाद समाप्त हो चुकी है।

End of Feed