अगर वे हथियार नहीं छोड़ते हैं, तो हम मजबूर कर देंगे और यह शायद हिंसक तरीके से होगा- ट्रंप ने हमास को चेताया

ट्रंप द्वारा मध्यस्थता किए गए युद्धविराम समझौते के तहत इजराइल ने बसों में भरकर फिलिस्तीनी बंदियों को घर भेज दिया। लेकिन हमास ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपने हथियार डालने की प्रतिबद्धता नहीं जताई है।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेताया है कि इस आतंकवादी समूह को हथियार छोड़ने होगे, अन्यथा उसे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा। सोमवार को हमास ने गाजा से आखिरी जीवित इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया और ट्रंप द्वारा मध्यस्थता किए गए युद्धविराम समझौते के तहत इजराइल ने बसों में भरकर फिलिस्तीनी बंदियों को घर भेज दिया। लेकिन हमास ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपने हथियार डालने की प्रतिबद्धता नहीं जताई है।

Trump

ट्रंप ने हमास को चेताया (ANI)

ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, अगर वे हथियार नहीं छोड़ते हैं, तो हम उनके हथियार छुड़वा देंगे। और यह जल्दी और शायद हिंसक तरीके से होगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हमास को इस बारे में बता दिया है और वे निरस्त्रीकरण पर सहमत हो गए हैं।20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव में ऐसा ही कहा गया है।

End of Feed