'मेरे कॉल के 24 घंटों के भीतर ही...', भारत-पाक सैन्य संघर्ष को लेकर अब क्या बोल गए ट्रंप? PM मोदी की तारीफ में कही ये बात

Trump Praise PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को अपनी “टैरिफ नीति” के जरिए रोका था। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर तनाव नहीं थमा तो अमेरिका व्यापार शुल्क बढ़ा देगा, जिसके बाद 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो गई।

Trump Praise PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को रोकने में उनकी टैरिफ नीति ने अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर तनाव नहीं थमा, तो अमेरिका व्यापार शुल्क बढ़ा देगा और इसी दबाव के बाद 24 घंटे के भीतर मामला शांत हो गया।

trump modi

ट्रंप ने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ की।(फोटो सोर्स: AP)

गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैंने जिन आठ युद्धों को खत्म किया, उनमें से पांच या छह सिर्फ टैरिफ की वजह से खत्म हुए। भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु संपन्न देश लड़ने वाले थे। उनके आठ विमान गिराए गए थे। तब मैंने कहा,"अगर तुम लोग लड़ने वाले हो तो मैं तुम पर टैरिफ लगा दूंगा। इसके 24 घंटे के भीतर सब ठीक हो गया।”

End of Feed