क्या किसान विरोधी हैं ट्रंप? फसल से जुड़े NASA के मिशन को कर रहे बंद; वैज्ञानिक चिंतित

NASA Missions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो मिशन को बंद करने की दिशा में बढ़ रहा है जिसमें से एक मिशन फसलों की सेहत से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति के वित्त वर्ष 2026 के बजट प्रस्ताव में 'ऑर्बिटिंग कार्बन ऑब्जर्वेटरी' मिशनों के लिए कोई धनराशि शामिल नहीं है।

NASA Missions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक अपने फैसलों से दुनिया को चौंका रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कृषि उत्पादों सहित भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया और अब उनका प्रशासन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के दो मिशनों को बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसमें से एक मिशन फसलों की सेहत से जुड़ा हुआ है जिसको लेकर वैज्ञानिक चिंतित हैं।

Trump NASA

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन नासा के दो मिशन को बंद करने की दिशा में बढ़ रहा है, जो ग्रीनहाउस गैस और पौधों की सेहत की निगरानी से जुड़े हैं। ट्रंप प्रशासन के इस कदम से वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण डेटा स्रोत बंद हो सकता है।

End of Feed