क्या होर्मुज खुल जाएगा? ईरान के साथ परमाणु डील से पीछे हट सकते हैं ट्रंप, टकराव ने निकलने का तलाश रहे रास्ता: रिपोर्ट

US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका तेहरान के साथ परमाणु समझौते के बजाय होर्मुज स्ट्रेट को खोलने वाले समझौते को प्राथमिकता दे सकता है।

US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। फरवरी के आखिरी हफ्ते से अमेरिका और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है और दोनों पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। ट वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका तेहरान के साथ परमाणु समझौते के बजाय होर्मुज स्ट्रेट को खोलने वाले समझौते को प्राथमिकता दे सकता है। बकौल रिपोर्ट, अगर तेहरान होर्मुज को पूरी तरह से खोल देता है तो ट्रंप प्रशासन परमाणु मुद्दे को फिलहाल किनारे रखकर जीत की घोषणा कर सकता है।

Trump Hormuz

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

ट्रंप परमाणु कार्यक्रम पर हटने को तैयार- रिपोर्ट

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बिना किसी समझौते के पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से फिर से खोल दिया जाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रंप ईरान द्वारा जलमार्ग को फिर से खोलने की स्थिति में पश्चिम एशिया संघर्ष में जीत की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कथित तौर पर संकेत दिया है कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बिना किसी समझौते के युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं, और उन्होंने पहले भी निजी तौर पर अपने वरिष्ठ सहयोगियों के सामने यह विचार रखा था।

End of Feed