हाथ में असॉल्ट राइफल और पीछे बमबारी... ट्रंप की ईरान को अबतक की सबसे भयावह धमकी; बोले- No more Mr. Nice Guy

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को एक तस्वीर पोस्ट कर धमकाया है।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। होर्मुज पर नाकेबंदी के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'ग्राफिकल धमकी' दी है। ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर जल्द ही कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो अमेरिका और भी सख्त रुख अपनाएगा।

Trump Iran Warning post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक खुद की एक धमाकेदार तस्वीर साझा करते हुए तेहरान को धमकाया। साथ ही कहा- No more Mr. Nice Guy। ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की धीमी रफ्तार को लेकर निराशा व्यक्त की और कहा कि ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है। उन्होंने आगे ईरानी नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि परमाणु रहित समझौते पर दस्तखत कैसे किए जाते हैं।

End of Feed