Trump Designates Antifa Terrorist Organisation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एंटीफा को एक 'प्रमुख आतंकवादी संगठन' घोषित किया। ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी।
ट्रंप ने एंटीफा को घोषित किया आतंकी संगठन।(फोटो सोर्स: AP)
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मुझे नागरिकों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं एंटीफा, एक बीमार, खतरनाक, कट्टरपंथी वामपंथी आपदा को आतंकी संगठन घोषित कर रहा हूं।" कुछ दिनों पहले यूटा वैली यूनिवर्सिटी (Utah Valley University) परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई थी। 22 वर्षीय आरोपी टायलर रॉबिन्सन पर हत्या का आरोप है।
क्या है एंटीफा
एंटिफा को एंट-फासिस्ट भी कहा जाता है। अमेरिका में फासीवाद के विरोधी लोगों को एंटीफा कहा जाता है। अमेरिका में एंटीफा आंदोलन उग्रवादी, वामपंथी और फासीवादी विरोधी आंदोलन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस संगठन से जुड़े लोग नव-नाजी, नव-फासीवाद, श्वेत सुपीरियॉरिटी और रंगभेद के खिलाफ होते हैं। वहीं, ज्यादातर मामलों में यह सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं। संगठन से जुड़े लोग दक्षिणपंथी नेताओं और उनके विचारधारा के कट्टर आलोचक रहते हैं।
इस संगठन को कोई नेता नहीं
हालांकि, इस आंदोलन से जुड़े लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हैं। एंटीफा की पैरवी करने वाले लोगों की दलील है कि इस संगठन का कोई नेता नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है जिसके फॉलोअर्स सिद्धांत और रणनीति शेयर करते हैं। गौरतलब है कि इस संगठन से जुड़े लोग कहां रहते हैं, क्या करते हैं इसका पता लगा पाना बेहद मुश्किल है। इस संगठन का कोई आधिकारिक लीडर नहीं होता।
