मिडिल ईस्ट में ऐतिहासिक शांति समझौता, हमास के हथियार डालने पर बनी सहमति; गाजा से वापस लौटेगी इजरायली सेना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में हमास और अन्य सशस्त्र गुटों के पूरी तरह हथियार डालने और इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी के लिए ऐतिहासिक समझौते का ऐलान किया है। जानिए इस 20-सूत्रीय शांति योजना के बारे में।

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी भीषण युद्ध और मानवीय संकट के बीच एक बड़ी सफलता सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि गाजा पट्टी में सक्रिय हमास और अन्य सभी सशस्त्र गुटों के 'पूर्ण निरस्त्रीकरण' को लेकर एक बड़ा समझौता हो गया है। इसके साथ ही गाजा से इजरायली रक्षा बलों (IDF) की चरणबद्ध वापसी का रास्ता भी बेहतर हो गया है।

Trump Gaza peace deal Truth Social

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किया बड़ा ऐलान (फाइल फोटो | AP)

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस समझौते को शांति और सुरक्षा की दिशा में एक "ऐतिहासिक कदम" करार दिया।

End of Feed