वियतनाम में अचानक तूफान आने से पर्यटकों की पलटी नाव, 34 लोगों ने गंवाई जान

Vietnam Boat Capsizing: वियतनाम में शनिवार दोपहर पर्यटन स्थलों की सैर के दौरान अचानक आए तूफान के कारण पर्यटकों की एक नौका पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं के कारण नाव पलट गई। बचाए गए लोगों में 14-वर्षीय एक लड़का भी शामिल था, जिसे पलटी हुई नाव में फंसने के चार घंटे बाद बचा लिया गया।

Vietnam Boat Capsizing: वियतनाम में शनिवार दोपहर पर्यटन स्थलों की सैर के दौरान अचानक आए तूफान के कारण पर्यटकों की एक नौका पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, ‘वंडर सी’ नाव 48 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर प्रमुख पर्यटन स्थल हा लॉन्ग बे की यात्रा पर थी।

Vietnam-Boat-Capsizing

वियतनाम में पलटी नाव

क्यों पलटी नाव?

वीएनएक्सप्रेस अखबार के अनुसार, बचावकर्मियों ने 11 लोगों को बचा लिया और नाव पलटने वाली जगह से शवों को बरामद किया। अखबार के अनुसार, तेज हवाओं के कारण नाव पलट गई। बचाए गए लोगों में 14-वर्षीय एक लड़का भी शामिल था, जिसे पलटी हुई नाव में फंसने के चार घंटे बाद बचा लिया गया।

End of Feed