अमेरिका का इंडिया एक्सपर्ट निकला चीन का एजेंट! हजार पन्नों के मिले गोपनीय दस्तावेज; 10 साल की हो सकती है कैद

अमेरिका के इंडिया एक्सपर्ट और गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच रखने वाले एक शीर्ष अधिकारी एश्ले टेलिस पर चीनी जासूस होने का आरोप है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पुष्टि की कि लंबे समय से अमेरिकी सरकार की सलाहकार और भारत एवं दक्षिण एशिया मामलों के एक्सपर्ट एश्ले टेलिस को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।

अमेरिका के इंडिया एक्सपर्ट और गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच रखने वाले एक शीर्ष अधिकारी एश्ले टेलिस पर चीनी जासूस होने का आरोप है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पुष्टि की कि लंबे समय से अमेरिकी सरकार की सलाहकार और भारत एवं दक्षिण एशिया मामलों के एक्सपर्ट एश्ले टेलिस को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, विदेश विभाग ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है।

Ashley Tellis

अमेरिका के इंडिया एक्सपर्ट एश्ले टेलिस (फाइल फोटो साभार: ANI)

क्या है पूरा मामला?

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, एश्ले टेलिस ने कथिततौर पर संवेदनशील दस्तावेज हटाए और 2023 से चीनी अधिकारियों के साथ अवैध संपर्क में थे। रिपोर्ट में अदालती दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा गया कि एशले टेलिस ने पास अति गोपनीय मंजूरी थी और संवेदनशाली जानकारी तक उनकी पहुंच थी। वह रक्षा विभाग के नेट असेसमेंट कार्यालय में कार्यरत थे जिसका नाम हाल ही में युद्ध विभाग रखा गया है।

End of Feed