होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन टैंकरों पर हमला,एक में लगी आग; वैश्विक तेल आपूर्ति पर बढ़ा संकट

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन जहाजों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इनके पीछे ईरान का हाथ हो सकता है।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में मंगलवार को तीन तेल टैंकरों पर हमला हुआ। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि एक टैंकर में आग लग गई, जबकि दो अन्य जहाज भी प्रोजेक्टाइल और ड्रोन हमले की चपेट में आए। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Ships in Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर सामान्य नौवहन बहाल करने की कोशिश कर रहा था। ताजा घटनाओं ने वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

End of Feed