होर्मुज स्ट्रेट में थाईलैंड के कार्गो शिप पर मिसाइल अटैक; गुजरात जा रहा था जहाज; चालक दल के 20 सदस्यों को बचाया गया, 3 लापता

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बुधवार को एक थाई झंडे वाला मालवाहक जहाज मिसाइल हमले का शिकार हो गया। इस हमले में जहाज पर सवार तीन चालक दल के सदस्य लापता हो गए, जबकि 20 अन्य को ओमान की रॉयल नेवी ने सुरक्षित बचा लिया।

मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास थाई झंडे वाले एक कार्गो शिप पर हमला हुआ है। थाई मीडिया का कहना है कि इस हमले में शिप डैमेज हो गया। शिप पर जिस वक्त हमला हुआ उस समय उस पर 23 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें ओमान की नौसेना ने अभियान चलाकर रेस्क्यू किया। जानकारी है कि ये जहाज भारत के गुजरात आ रहा था।

थाईलैंड के जहाज पर हमला।

थाईलैंड के जहाज पर हमला। (वीडियो ग्रैब)

यूएई से गुजरात जा रहा था ‘मायुरी नरी’

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बुधवार को एक थाई झंडे वाला मालवाहक जहाज मिसाइल हमले का शिकार हो गया। इस हमले में जहाज पर सवार तीन चालक दल के सदस्य लापता हो गए, जबकि 20 अन्य को ओमान की रॉयल नेवी ने सुरक्षित बचा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘मायुरी नरी’(Mayuree Naree) नाम का यह बल्क कैरियर संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से रवाना होकर भारत के गुजरात स्थित कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया।

End of Feed