जेनसन हुआंग के 'जासूसी अफेयर' पर टेलीग्राम CEO पावेल के बयान से क्यों भड़के लोग? क्या है ये नया विवाद, जानें

Jensen Huang Affair: एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के कथित चीनी जासूस संग अफेयर के मामले पर टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया पर एक भद्दा मजाक किया है।

Pavel Durov Controversy: दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग के विवाहेतर संबंधों और 'चीनी जासूसी' के आरोपों के बीच इस्तीफा देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और टेक अरबपति अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) के सीईओ पावेल डुरोव (Pavel Durov) ने हुआंग के कथित जासूसी अफेयर पर सोशल मीडिया पर एक बेहद भद्दा और नस्लभेदी मजाक किया है, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

जेनसन हुआंग के 'जासूसी अफेयर' पर टेलीग्राम CEO पावेल के बयान से क्यों भड़के लोग? क्या है ये नया विवाद, जानें

जेनसन हुआंग के 'जासूसी अफेयर' पर टेलीग्राम CEO पावेल के बयान से क्यों भड़के लोग? क्या है ये नया विवाद, जानें

क्या लिखा पावेल डुरोव ने?

जेनसन हुआंग की कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ नजदीकियों की जांच के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है। इसी कड़ी में रूस में जन्मे टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तंज कसते हुए लिखा कि जो सीईओ एशियाई महिलाओं में दिलचस्पी नहीं रखते, उन्हें खुफिया एजेंसियों की तरफ से डेटिंग के कम विकल्प मिलते हैं।

End of Feed