पीएम के साथ खड़ीं इस देश की नई स्वास्थ्य मंत्री का हुआ BP डाउन, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धड़ाम से गिरीं, वीडियो वायरल

स्वीडन की नई स्वास्थ्य मंत्री एलिसाबेथ लैन एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश होकर गिर गईं। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला। वे इस दौरान प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के साथ खड़ीं थीं.

Sweden Health Minister Elisabet Lann: स्वीडन में एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस को तब अचानक रोक दिया गया जब देश की नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री बेहोश हो गईं। बीते दिन मंगलवार को एलिसाबेथ लैन (Elisabet Lann) देश के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन (Ulf Kristersson) और अन्य अधिकारियों के साथ खड़ी थीं, तभी अचानक वह गिर गईं और उनका मुंह टेबल से टकरा गया। वीडियो फुटेज में स्टॉकहोम में मंच पर मौजूद क्रिस्टर्सन और अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Sweden

स्वीडन की नई स्वास्थ्य मंत्री बनीं एलिसाबेथ लैन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक हुईं बेहोश

लैन के साथ ये हादसा नियुक्ति के कुछ ही घंटे बाद हुआ। TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, यह सब पत्रकारों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भरे कमरे में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के साथ क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स पार्टी की नेता एब्बा बुश भी शामिल थीं।

End of Feed