भारत में किस विदेशी कंपनी ने लगाया भारतीयों पर धोखाधड़ी का आरोप? कहा- चेन्नई में...

Indian Employees Fraud: विमानन कंपनी ने गबन की अवधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी ने बताया कि भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क किया जा चुका है और मामले में जांच जारी है।

SriLankan Airlines Fraud: 'श्रीलंकन एयरलाइंस' ने चेन्नई स्थित अपने कार्यालय में कार्यरत कई भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन का आरोप लगाया। श्रीलंका की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि यह धोखाधड़ी बिल, भुगतान विवरणों और हस्ताक्षरों में हेरफेर करके की गई।

भारत में किस विदेशी कंपनी ने लगाया भारतीयों पर धोखाधड़ी का आरोप? कहा- चेन्नई में...

भारत में किस विदेशी कंपनी ने लगाया भारतीयों पर धोखाधड़ी का आरोप? कहा- चेन्नई में...

बयान के मुताबिक, 'श्रीलंकन एयरलाइंस के चेन्नई स्थित कार्यालय में धनराशि के गबन के संबंध में विमानन कंपनी यह सूचित करना चाहती है कि चेन्नई के वित्त विभाग में कार्यरत कुछ भारतीय नागरिकों पर बिल, भुगतान विवरणों और हस्ताक्षरों में धोखाधड़ी से हेरफेर करके एक अवधि के दौरान कुल 2.2 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है।'

End of Feed