चांद से टकराने जा रहा SpaceX का बेकाबू रॉकेट, बुलेट ट्रेन से 27 गुना तेज रफ्तार, चंद्रमा की सतह पर बनेगा 60 फीट चौड़ा गड्ढा!

Falcon 9 Second Stage Moon Impact: SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट का 4 टन वजनी टुकड़ा चंद्रमा से टकराया। 8,690 किमी/घंटा की रफ्तार से हुई टक्कर से आइंस्टीन क्रेटर के पास बनेगा 60 फीट चौड़ा गड्ढा।

SpaceX Rocket Crash Moon: अंतरिक्ष में आज एक अनूठी और ऐतिहासिक खगोलीय घटना घटने जा रही है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी 'SpaceX' के फाल्कन 9 (Falcon 9) रॉकेट का लगभग 4 टन वजनी और स्कूल-बस के आकार का दूसरा चरण बुधवार को दोपहर लगभग 12:05 बजे (भारतीय समयानुसार) चंद्रमा की सतह से टकराने वाला था। हालांकि, अभी इसको लेकर अपडेट आना बाकी है। 8,690 किलोमीटर प्रति घंटे की भयानक रफ्तार से होने वाली इस टक्कर से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए यह 'आपदा में अवसर' साबित होने जा रहा है।

आज चांद से टकराएगा SpaceX का बेकाबू रॉकेट, बुलेट ट्रेन से 27 गुना तेज रफ्तार, चंद्रमा की सतह पर बनेगा 60 फीट चौड़ा गड्ढा!

आज चांद से टकराएगा SpaceX का बेकाबू रॉकेट, बुलेट ट्रेन से 27 गुना तेज रफ्तार, चंद्रमा की सतह पर बनेगा 60 फीट चौड़ा गड्ढा!

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रॉकेट टुकड़ा जनवरी 2025 में 'फायरफ्लाई एयरोस्पेस' के लूनर लैंडर को चंद्रमा की ओर भेजने वाले मिशन का हिस्सा था। अब यह टक्कर चंद्रमा के सुदूर पश्चिमी किनारे पर स्थित 'आइंस्टीन क्रेटर' के पास होनी है, जिसे पृथ्वी से देखना काफी कठिन होता है।

End of Feed