अमेरिका में बच्चे सहित सिख परिवार का हुआ अपहरण, जली मिली गाड़ी; कुछ दिन पहले ही माता-पिता लौटे थे पंजाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 12:29 PM IST

अपहरण हुए सिख परिवार के माता-पिता पंजाब में ही रहते हैं। पिता रणधीर सिंह 29 सितंबर को अमेरिका से भारत लौटे थे। जिसके बाद वो तीर्थ यात्रा के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए। जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें अमेरिका से बहू जसप्रीत कौर का फोन आया, जिसने उन्हें पति अमनदीप सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की घटना के बारे में बताया।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है
  • 8 महीने के बच्चे समेत 4 का हुआ है अपहरण
  • होशियारपुर का रहने वाला है सिख परिवार

अमेरिका में एक सिख परिवार का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण किए गए लोगों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। इस मामले में अमेरिकी पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

us sikh family

अमेरिका में सिख परिवार का अपहरण

अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि अपहरण के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध ने मंगलवार को खुद को मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं परिवार अभी भी लापता है।

End of Feed