Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में बुधवार रात हुई भीषण गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस विभाग ने कई लोगों के घायल होने की जानकारी दी, लेकिन तत्काल सही आंकड़ा उपलब्ध नहीं करा पाई। शिकागो पुलिस विभाग के अधिकारी जूलियो गार्सिया ने कहा कि पुलिस उपलब्ध होते ही अतिरिक्त जानकारी जारी करेगी।
गोलीबारी से थर्राया शिकागो
नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के प्रवक्ता क्रिस किंग ने कहा कि आपातकालीन विभाग गोलीबारी में घायल हुए कई लोगों की जांच कर रहा है। हालांकि, उन्होंने अस्पताल भेजे गए लोगों की संख्या या उनकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी।
