श्रीलंका में भीषण सड़क हादसा, जीप से टकराकर 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस; 15 की मौत

Sri Lanka Bus Crash: श्रीलंका के उवा प्रांत के बडुल्ला ज़िले में एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए। हादसे से पहले बस की टक्कर सामने से आ रही एक जीप से हुई, जिसके बाद बस सड़क की रेलिंग से टकराई और खाई में जा गिरी।

Sri Lanka Bus Crash: श्रीलंका के उवा प्रांत के बडुल्ला ज़िले में एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लगभग 30 से अधिक लोग दक्षिणी श्रीलंकाई शहर तांगल्ले से पर्यटन यात्रा पर निकले थे, लेकिन गुरुवार रात स्थानीय समयानुसार करीब नौ बजे एल्ला कस्बे के पास उनकी बस 1000 फीट से अधिक गहरी खाई में गिर गई।

Sri Lanka Bus Crash

श्रीलंका में भीषण बस दुर्घटना (फोटो साभार: AP)

खाई में जा गिरी बस

हादसे से पहले बस की टक्कर सामने से आ रही एक जीप से हुई, जिसके बाद बस सड़क की रेलिंग से टकराई और फिर हजार फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग तांगाल्ले अर्बन काउंसिल (नगर परिषद) के कर्मचारी थे।

End of Feed