Russia-Ukraine War: यूक्रेन को खत्म करने के इरादे में पुतिन! बोले- अगर शांति से हल नहीं चाहते तो हम...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। रूसी नेता ने कहा कि कीव सरकार संघर्ष में शांतिपूर्ण समाधान खोजने में अभी भी हिचकिचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राजनयिक प्रयासों से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला तो मॉस्को सैन्य बल से अपने लक्ष्य हासिल करेगा।

Putin Angry Reaction over Ukraine War: जैसे कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से मिलने फ्लोरिडा जा रहे हैं, तो इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। इस युद्ध को चलते हुए करीब चार साल होने वाले हैं। पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन पर शांतिपूर्ण तरीकों से संघर्ष खत्म करने में 'कम जल्दबाजी' दिखाने का आरोप लगाया।

putin (3)

यूक्रेन को खत्म करने के इरादे में पुतिन! (AP)

उन्होंने आगे चेतावनी दी कि अगर राजनयिक प्रयासों से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला तो मॉस्को सैन्य बल से अपने लक्ष्य हासिल करेगा। TASS न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुतिन ने कहा, 'अगर कीव के अधिकारी मामले को शांति से हल नहीं करना चाहते हैं, तो हम विशेष सैन्य अभियान के दौरान अपने सामने सभी कामों को सैन्य तरीकों से पूरा करेंगे।'

End of Feed