Russia Ukraine War: पुतिन ने ले लिया बदला! रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के 600 से अधिक सैनिकों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2023, 03:00 AM IST

Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार को हुआ मिसाइल अटैक एक जवाबी कार्रवाई थी। नए साल की रात को डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में मेकयेवका शहर में रूसी सैनिकों पर यूक्रेन ने हमला किया था, जिसमें रूस के सैनिक मारे गए थे, ये उसी का बदला था।

Russia Ukraine War: कुछ दिनों पहले हुए यूक्रेन के हमले में दर्जनों रूसी सैनिक मारे गए थे, जिसका अब पुतनि ने बदला ले लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि डोनबास में यूक्रेन के कब्जे वाले क्रामाटोरस्क शहर में एक रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के 600 से अधिक सैनिक मारे गए हैं।

russia ukraine war

रूस ने 600 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे (फोटो- एपी)

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार को हुआ मिसाइल अटैक एक जवाबी कार्रवाई थी। नए साल की रात को डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में मेकयेवका शहर में रूसी सैनिकों पर यूक्रेन ने हमला किया था, जिसमें रूस के सैनिक मारे गए थे, ये उसी का बदला था।

End of Feed